news-details

बसपा ने बनाई गांव चलो अभियान तेज करने की कार्ययोजना

You can share this post!


बसपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दल पूंजीपतियों के फायदे के लिए काम कर रहे:सुरेश कमल

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  मंगलवार को विभा गेस्ट हाउस में बहुजन समाज पार्टी की पाक्षिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती जी को से दिए गए पार्टी संगठन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान तेज करते हुए 2027के विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने के संदेश दिए गए।बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी संगठन की मजबूती के जिले की चार विधानसभाओं को 162सेक्टरों में बांटा है।आठ जोन बनाए हैं। पार्टी संगठन के काम को आगे बढ़ाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारियों की आठ टीमें बनाई हैं।मंगलवार को बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल और बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने विधानसभावार और टीमवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन का काम एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने पर जोर दिया। विधानसभा अध्यक्षों को सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के दौरान कार्यकर्ताओं की सदस्यता का नवीनीकरण करने के भी निर्देश दिए गए।बैठक में संजय कनौजिया को गौरीगंज विधानसभा में बामसेफ संयोजक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई।बैठक में हरदोई में एक एस डी एम और अयोध्या में एक दलित परिवार के साथ हुई दबंगई की घटना की तीखी निंदा की गई।बैठक का संचालन जिला महासचिव सरवन‌ कुमार यादव ने किया।जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, विधानसभा प्रभारी के के आर्य एडवोकेट, मोती लाल,राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध, विधानसभा प्रभारी जगदीश प्रसाद,शिव बालक,सविता,विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी, लक्ष्मण प्रसाद, विजय गौतम, सिद्धार्थ कनौजिया, श्याम कुमार, बामसेफ के जिला सह-संयोजक राम चन्द्र, विधानसभा संयोजक फूल चंद्र बौद्ध, ललित कुमार,सुरेन्द्र अम्बेडकर,‌ बृजेश जायसवाल, मलखान सिंह सविता,राम कुमार कोरी,राम फल फौजी, सूर्य चन्द्र आदि मौजूद रहे।

 

बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर देश के सभी राजनीतिक दल पूंजिपतियों के फायदे के लिए काम कर रहे हैं। सभी राजनीतिक दल  जातिवादी  हैं भारतीय संविधान और आरक्षण विरोधी हैं। इसीलिए आजादी के आठ दशक बीतने के बाद भी भारतीय संविधान की व्यवस्थाएं ठीक ढंग से लागू नहीं हो पाई।  भारतीय संविधान के अनुरुप शासन व्यवस्था, गुड गवर्नेंस और सर्वसमाज के हितों को सुरक्षित रखना बसपा का मिशन है। उत्तर प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है।2027में पांचवीं बार बहन मायावती जी मुख्यमंत्री बनेंगी।-सुरेश कमल