
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर । भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सुल्तानपुर जिले के 26 मंडलों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा की है। आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से यह सूची जारी की गई। नई सूची में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लम्भुआ और कादीपुर के मंडलों में जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और मीडिया प्रभारियों को मंडलों का प्रभार देकर संगठनात्मक जवाबदेही तय की गई है।भाजपा नेताओं का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, पार्टी ने स्थानीय समीकरणों और अनुभवी पदाधिकारियों को ध्यान में रखकर यह नियुक्तियां की हैं, जिससे आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती मिल सके।