news-details

बाईपास पर व्यापारियों की स्कॉर्पियो पर फायरिंग कांड के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, दो चल रहे फरार

You can share this post!

 

 

अमेठी।

 

कोतवाली क्षेत्र के अमेठी -दुर्गापुर रोड बाईपास मार्ग पर व्यापारियों की स्कॉर्पियो रोककर फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। नामजद चार आरोपियों में से दो आरोपी सूरज सोनी और शिवपूजन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।बंदोईया निवासी व्यापारी यश तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह अपने साथी आदर्श तिवारी के साथ लखनऊ से अमेठी लौट रहे थे। बाईपास मार्ग पर चार लोगों ने कार लगाकर उनकी स्कॉर्पियो रोक ली और फायरिंग कर दी। गोली स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ते हुए यश के कान के पास से निकल गईपीड़ित का आरोप है कि फायरिंग के बाद आरोपियों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की दबिश के बीच दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।