news-details

अयोध्या से 20 नवंबर को चुनावी शंखनाद करेंगे आकाश आनंद

You can share this post!

बसपा ने शुरू की तैयारियां, अमेठी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जनसभा में ले जाने की तैयारी**

 

 

 

अमेठी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद 20 नवंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से चुनावी शंखनाद करेंगे। इससे पहले 28 नवंबर को बुलंदशहर में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन आयोजनों के जरिए बसपा पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठन को मजबूती देने की तैयारी में जुटी है। इसी क्रम में बसपा नेता जितेंद्र मिश्र ने मंगलवार को दशहरा पर्व के दौरान समर्थकों से जनसंपर्क कर उन्हें 20 नवंबर को अयोध्या में होने वाली आकाश आनंद की जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अमेठी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं, कार्यक्रम की तैयारियों को गति देने के लिए पार्टी ने 28 अक्टूबर के बाद विधानसभा स्तर पर बैठकें आयोजित करने की योजना बनाई है। इन बैठकों में जनसभा की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संगठनात्मक सक्रियता पर जोर दिया जाएगा।