news-details

अयोध्या में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमले में 5 घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या जिले की बीकापुर तहसील के खेओली ग्राम पंचायत में बुधवार को आपसी विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस हिंसक संघर्ष में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही बीकापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों में एक पक्ष से राम निहोर (50), जगपता (45) और मुकेश कुमार (12) शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष की मीरा देवी (45) और सनी (17) को भी चोटें आई हैं।बताया गया कि पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बीकापुर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सा टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल परीक्षण कराया।घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी से माहौल शांत हो गया। बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।