news-details

अयोध्या के मिल्कीपुर और अमानीगंज में 1.62 करोड़ की लागत से बनेंगी दो नई सड़कें

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या जिले के मिल्कीपुर और अमानीगंज क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलने जा रही है। शासन ने दोनों क्षेत्रों में दो पक्की सड़कों के निर्माण के लिए 1.62 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। इन सड़कों के बनने से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान ने बताया कि चुनाव के दौरान क्षेत्र की खराब और कच्ची सड़कों को पक्का कराने की मांग लगातार उठ रही थी। इसी को देखते हुए शासन से प्रस्ताव स्वीकृत कराया गया है।पहली सड़क मिल्कीपुर विकासखंड में कुचेरा मंजनाई प्रधानमंत्री सड़क से पूरे रामफेर पूर्व होते हुए शुक्ला का पुरवा और दिवाकर शुक्ला के घर तक बनाई जाएगी। करीब एक किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 75.61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ग्रामीणों का मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क मजबूत होगा।दूसरी सड़क अमानीगंज विकासखंड में रसूलपुर लीला से दरियापुर रोड होते हुए बड़े बाबा स्थान तक बनाई जाएगी। लगभग 900 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 86.41 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।विधायक ने बताया कि दोनों परियोजनाओं की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने के बाद बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियां कम होंगी और शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताते हुए शासन और विधायक का आभार व्यक्त किया है।