
अमेठी। यातायात माह में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर सड़क सुरक्षा समिति गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डी एम शशांक चौधरी ने सभी अधिकारियों को संगोष्ठी, रैली, संवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है। पिछले एक साल के भीतर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग सात फीसदी कमी आई है। मृतकों की संख्या भी पिछले साल के मुकाबले कम हुई है। जनवरी से सितंबर तक 2025 तक 289सडक दुर्घटनाएं हुईं थीं। जनवरी 2026से सितंबर 2026तक235दुर्घटनाएं हुई हैं। मृतकों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले आधी रह गई है। पिछले एक साल के भीतर राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य मार्गों पर 126सडक दुर्घटनाएं हुई हैं।ओ डी आर और एम डी आर पर केवल 16दुर्घटनाएं हुई हैं। डी एम शशांक चौधरी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नगर पालिका गौरीगंज के अन्तर्गत पार्किंग स्थल और टैक्सी स्टैंड का संचालन शीघ्र शुरू करने और नगरीय इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
टोल प्लाजा पर की गई वाहनों की चेकिंग
टोल प्लाजा गौरीगंज के पास यातायात पुलिस ने चेकिंग लगाई और बड़े वाहनों की जांच की गई।नशे की हालत में वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की चेकिंग की गई। यातायात प्रभारी ने बताया कि चेकिंग अभियान चल रहा है, अभी तक कोई भी चालक नशे की हालत में नहीं मिला है।
अभी तक जो जानकारी सामने आई है, अधिकांश सड़क दुघर्टनाएं ओवर स्पीडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाने से हो रही हैं। सुरक्षित जीवन के लिए सामान्य स्पीड से वाहन चलाएं और यातायात के नियमों का अनुपालन करें, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, दुर्घटना से देर भली ---यह संदेश धरातल पर उतारने से जीवन सुरक्षित रहेगा।
इंजीनियर रमेश चंद्र ,अधिशासी अभियंता ,सचिव ,सड़क सुरक्षा समिति, अमेठी