news-details

अमेठी में 36पुलों की विशेष मरम्मत के लिए 16.25करोड रु की धनराशि की मांग,लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव

You can share this post!

 

 

 

अमेठी।लोक निर्माण विभाग की ओर से अयोध्या सर्किल में सेतु मरम्मत के लिए 60कार्यो की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। इसमें से 36लघु सेतु अमेठी जिले के है। विशेष मरम्मत की कार्ययोजना में 37कार्य 40लाख रु से कम लागत के है।23सेतु मरम्मत के कार्यों की लागत 40लाख रु से अधिक है। सेतुओं की विशेष मरम्मत की कार्ययोजना में 36सेतु अमेठी के हैं जो विभिन्न मार्गों पर जर्जर स्थिति में हैं।अमेठी जिले में सड़कों पर विशेष मरम्मत की स्थिति में पड़े हुए पुलों की विशेष मरम्मत के लिए लगभग 16.25करोड रु की धनराशि की जरूरत है। विशेष मरम्मत के सभी प्रस्ताव राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक सुरेश पासी और राकेश प्रताप सिंह की ओर से दिए गए हैं।