
Pardarshi Vikas News Amethi
लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष के कार्यों के लिए इस्टीमेट और कार्ययोजना तैयार करने का काम शुरू हो गया है। मुख्य अभियंता ने गुरुवार को बर्चुअल मीटिंग करके सभी अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को नये कार्यों के इस्टीमेट एक सप्ताह के भीतर प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता ने कहा है कि कार्ययोजना में पिछले वित्तीय वर्ष के अवशेष काम भी शामिल किए जाएं। ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के नवीनीकरण, विशेष मरम्मत और नये निर्माण के सम्बन्ध में प्रत्येक विधानसभा से विधायकों से तीस तीस प्रस्ताव प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
इस्टीमेट तैयार करते समय बिटुमन की कास्ट 16अप्रैल को निर्धारित दर के आधार पर जोड़ी जाएगी।
मुख्य अभियंता ने कहा है कि आगणन तैयार करते समय पिछले वर्ष भेजी गई कार्ययोजनाओं में से अवशेष कार्यों को नयी कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की राय लेनी आवश्यक है।