news-details

23जून को बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को बसपा ने की बैठक

You can share this post!


बहन मायावती जी ने अम्बेडकर नगर को दी नई पहचान:दयाराम राजभर

पारदर्शी विकास न्यूज़ अम्बेडकरनगर।  23जून के बहुजन समाज पार्टी की ओर से आयोजित बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर शनिवार को पूर्वांचल बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी दया राम राजभर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में सेक्टर और बूथ कमेटियों के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर नगर की धरती आयरन लेडी बहन मायावती जी ‌की कर्मभूमि है, यहां के विकास की आधारशिला बहन मायावती जी ने रखी। सर्वसमाज के हित में काम करने के साथ पार्टी नेताओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का काम किया है।डा दयाराम राजभर ने कहा कि सपा और भाजपा का शासन प्रदेश की जनता देख चुकी है। मंहगाई, बेरोज़गारी और अपराध कम नहीं हो रहे। पेपर लीक सरकार में युवा ठगे जा रहे हैं। अम्बेडकर नगर को बहन मायावती जी ने नई पहचान दी है।2027के विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर नीला झन्डा लहराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी और निष्ठा से सर्व समाज को बी एस पी से जोड़ने की अपील की।बैठक को जिला अध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज वर्मा ने की। संचालन राधेश्याम राजभर ने किया।अच्छे लाल भारती,कुंवर गौतम, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र भारती,जय प्रकाश सैनी, विधानसभा अध्यक्ष संदेश भारती, विनायक निषाद,राम लखन विश्व कर्मा मायाराम राजभर, मंशा राम, राजू गौतम, रविकांत,वीर सेन, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।