news-details

यमुना में डूबे युवकों में से दूसरे का शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र स्थित ग्राम सेहत के पास यमुना पुल के नीचे नहाने के दौरान डूबे तीन युवकों में से मंगलवार सुबह एक और युवक का शव बरामद कर लिया गया। अब तक दो युवकों के शव मिल चुके हैं, जबकि तीसरे युवक की तलाश के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर तीन युवक यमुना पुल के नीचे स्नान करने गए थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया था।डूबने वाले युवकों की पहचान आंसू (22) निवासी माहौल नगर बोदला आगरा, डेविड (22) निवासी बोदला आगरा और अहले हसन निवासी राया के रूप में हुई थी। सोमवार शाम को चलाए गए राहत अभियान के दौरान अहले हसन का शव बरामद कर लिया गया था। इसके बाद बाकी दो युवकों की तलाश जारी थी।बरौली चौकी प्रभारी उमंग त्यागी ने बताया कि मंगलवार सुबह सर्च अभियान के दौरान डेविड का शव भी यमुना नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं तीसरे युवक आंसू की तलाश के लिए एसडीआरएफ, गोताखोर और पुलिस टीम लगातार यमुना में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना के बाद यमुना घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि युवक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान लगातार जारी रहेगा।