news-details

युवती की मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट, 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में मुस्लिम युवक से शादी करने वाली 20 वर्षीय युवती गोल्डी की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। 35 दिन बाद कब्र खोदकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बाहर निकाला गया। दो डॉक्टरों के पैनल ने जांच की, लेकिन रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया।मामला प्रयागराज के कौंधियारा क्षेत्र का है। आरोप है कि मुस्लिम युवक साहिल ने हिंदू नाम बताकर रीवा की रहने वाली गोल्डी से दोस्ती की और फिर शादी कर ली। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।परिजनों के अनुसार, गोल्डी हैदराबाद में नौकरी करती थी, जहां उसकी मुलाकात साहिल से हुई। दोनों ने मंदिर में शादी की थी। बाद में गोल्डी को युवक की असली पहचान का पता चला, जिसके बाद दोनों ने निकाह भी किया।10 मई को संदिग्ध हालात में गोल्डी की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करता था और उसकी हत्या की गई। परिवार को मौत की जानकारी करीब एक महीने बाद मिली।परिजनों की शिकायत के बाद प्रशासन के आदेश पर 16 जून को शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। जांच के बाद भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।गोल्डी की मां ने आरोप लगाया कि बेटी को गुमराह कर शादी की गई और उसके साथ मारपीट होती थी। वहीं आरोपी साहिल का कहना है कि गोल्डी की तबीयत अचानक खराब हुई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।