news-details

एपीके लिंक पर क्लिक करते ही दरोगा के खाते से 1.69 लाख पार

You can share this post!

 

 

 

सुलतानपुर। साइबर ठगों ने अब पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कोतवाली नगर में तैनात दरोगा रामप्रेम कनौजिया के मोबाइल पर एपीके फाइल का लिंक भेजकर जालसाजों ने उनके बैंक खाते से दो बार में 1.69 लाख रुपये निकाल लिए। अनजाने में लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से रकम निकाल ली गई। ठगी का पता चलने पर दरोगा ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है।