news-details

युवक की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र में युवक प्रवेश (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को शनिचरा गांव के पास नहर माइनर में युवक का शव मिला था। 19 अक्टूबर को उसकी पहचान हाजीपट्टी निवासी प्रवेश पुत्र संतराम के रूप में हुई। मृतक के पिता की तहरीर पर संजय कुमार, विनोद कुमार और सुमित्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को पुलिस ने रामपुर नहर पुलिया के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई बताई जा रही रस्सी और प्लास बरामद किए गए हैं। पुलिस तीनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।