news-details

युवा व्यवसायी समागम में सुनील आंबेकर का संदेश

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कानपुर विभाग की ओर से गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में युवा व्यवसायी समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवा उद्यमियों, व्यवसायियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। इस दौरान ‘ध्येय साधना’ पत्रिका के ‘पंच परिवर्तन विशेषांक’ का विमोचन किया गया। साथ ही डॉ. श्याम बाबू गुप्ता की पुस्तक ‘एकात्म मानव दर्शन’ का लोकार्पण हुआ।समागम को संबोधित करते हुए सुनील आंबेकर ने संघ की स्थापना और उसकी 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का उद्देश्य भारत को राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ सांस्कृतिक और मानसिक गुलामी से भी मुक्त कराना था।उन्होंने समाज में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी व स्वाभिमान और नागरिक कर्तव्य को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन पांच क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के जरिए समाज को मजबूत किया जा सकता है।आंबेकर ने युवाओं और व्यवसायियों से संघ के सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया।