news-details

युवा जागेंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा!

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। इसी संदेश के साथ सोमवार को मेरा युवा भारत अमेठी की ओर से बाबू रंजीत सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, सरवनपुर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मतदान से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री विषुव मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जागरूकता बढ़ाने और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने की आवश्यकता बताई। उन्होंने युवाओं से जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सोच के साथ आगे आने की अपील की।यूथ आइकॉन अंकुर मिश्रा ने एसआईआर की प्रक्रिया समझाई। युवा कवि ऋषभ पांडेय ने सोशल मीडिया की भूमिका पर विचार रखते हुए अपनी रचनाओं से युवाओं का उत्साह बढ़ाया। जिला युवा अधिकारी माल्या शर्मा ने मेरा युवा भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। संचालन शिवम और अंजली मिश्रा ने किया।