
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। पूरब गांव में बैजनाथ मौर्य की मां के स्मृति दिवस के अवसर पर शनिवार को धम्मदेशना कार्यक्रम आयोजित हुआ। धम्मदेशना कार्यक्रम के पूर्व बौद्ध भिक्षु भंते धम्म ज्योति के संयोजन में भिक्षु संघ ने गांव भ्रमण कर बुद्धं सरणं गच्छामि --के संदेश दिए।भंते धम्म ज्योति ने कहा भगवान बुद्ध ने अपने संघ में सबको प्रवज्या प्रदान की। तथागत का धम्म समता समानता, करुणा, मैत्री और शांति का संदेश देता है। वर्तमान में दुनिया आतंकवाद और हिंसा से पीड़ित हैं। वर्तमान में तथागत बुद्ध की शिक्षाओं पर दुनिया में सबसे अधिक चर्चा हो रही है। युद्ध से कभी भी किसी समस्या का हल नहीं हुआ। दुनिया को बुद्ध की जरूरत है।भंते बुद्ध वंश ने कहा कि मैत्री भाव बौद्ध धम्म का मूल है।भंते धम्म मित्र ने तथागत के मध्यम मार्ग की जानकारी दी और कहा कि यह मार्ग सबके लिए कल्याणकारी है। बौद्ध भिक्षु भंते धम्म पाल,भंते धम्मदीप,भंते बुद्ध वंश,भंते धम्म वंश,भंते विनयशील,भंते शीलवंत आदि ने बौद्ध धम्म की शिक्षाओं पर संवाद किया।