news-details

यूपी TGT परीक्षा: दूसरे दिन इंग्लिश पेपर को लेकर अभ्यर्थियों की शिकायत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को पहली पाली की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के बाद कई अभ्यर्थियों ने इंग्लिश विषय के प्रश्नपत्र को कठिन और सिलेबस से बाहर बताया। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच, पहचान पत्र और प्रवेश पत्र का सत्यापन किया गया। कई केंद्रों पर जूते-मोजे उतरवाकर तलाशी ली गई, जबकि महिला अभ्यर्थियों से बालियां, चूड़ी, कंगन, पायल और अन्य धातु की वस्तुएं हटवाई गईं।प्रयागराज और हाथरस सहित कई जिलों में निर्धारित समय से कुछ मिनट देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। प्रयागराज में एक अभ्यर्थी ने प्रवेश के लिए अधिकारियों से अनुरोध भी किया, लेकिन नियमों के चलते उसे अनुमति नहीं मिली। आगरा की अभ्यर्थी नीतू सिंह ने बताया कि इंग्लिश का प्रश्नपत्र अपेक्षा से अधिक कठिन था और साहित्य से जुड़े कई प्रश्न सिलेबस से बाहर प्रतीत हुए। वहीं गोरखपुर में कुछ अभ्यर्थियों ने इंग्लिश और बायोलॉजी दोनों विषयों के पेपर को अपेक्षाकृत आसान बताया। आजमगढ़ के एक अभ्यर्थी ने प्रश्नपत्र की सील को लेकर भी आपत्ति जताई। प्रदेश के 36 जिलों में 614 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 3539 पदों के लिए 8.68 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।