news-details

यूपी टी-20 लीग का दूसरा सीजन शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने राज्य की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग ‘यूपी टी-20’ के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन 14 अगस्त से 6 सितंबर के बीच कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया जाएगा। लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि इस सीजन का उद्देश्य यूपी टी-20 को देश की ‘मिनी आईपीएल’ के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि प्रदेश के 75 जिलों की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का मंच है।खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल प्रक्रिया जून महीने से शुरू होगी। इसकी शुरुआत 1 जून से काशी रुद्रास टीम के साथ होगी, जबकि कानपुर सुपरस्टार्स के ट्रायल 26 से 30 जून के बीच होंगे। प्रत्येक टीम में 25 खिलाड़ियों का मजबूत स्क्वाड तैयार किया जाएगा।इस बार लीग का प्रसारण सोनी नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। आयोजकों का लक्ष्य इसे करीब 200 देशों तक पहुंचाने का है।लीग में इस बार ग्लैमर का भी तड़का देखने को मिलेगा, जिसमें कई सेलिब्रिटी भी जुड़ रहे हैं। साथ ही ट्रॉफी टूर और रिटेंशन पॉलिसी जैसी नई व्यवस्थाओं से टूर्नामेंट को और पेशेवर रूप दिया गया है।