news-details

यूपी में बसपा सरकार बनने पर ही सर्वसमाज के अच्छे दिन आयेंगे -जितेन्द्र मिश्र

You can share this post!

 

बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने किया जनसंपर्क 


अमेठी।  बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मिश्र ने शुक्रवार को अमेठी विकास खंड के गांवों में जनसंपर्क किया। सैदपुर में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और 9अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार नहीं बनती सर्वसमाज के अच्छे दिन नहीं आ सकते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपराध, मंहगाई और बेरोज़गारी बढ़ने के आरोप लगाए और कहा कि सरकार के मंत्री झूठी घोषणाएं करने में लगे हुए हैं।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश कमल,जिला सचिव राज पाल, विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, महासचिव श्याम कुमार, कोषाध्यक्ष कुल रोशन एडवोकेट,भीम राव बौद्ध,राम कुमार,शिव बालक आदि मौजूद रहे।