news-details

यूपी में भीषण गर्मी का कहर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS यूपी में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को बांदा लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6°C दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह से ही प्रदेशभर में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। प्रयागराज और झांसी में सुबह 9:30 बजे ही तापमान 36°C पहुंच गया।मौसम विभाग ने प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी समेत 39 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है और तापमान 44°C से 48°C के बीच रह सकता है।भीषण गर्मी को देखते हुए वाराणसी में 25 मई तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आगरा में 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि चित्रकूट और बांदा में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।कानपुर चिड़ियाघर में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कोबरा सांप और इगुआना जैसे जीवों के बाड़ों में बर्फ से भरी बोतलें रखी जा रही हैं, जिनसे उन्हें राहत मिल रही है।मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 23 मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मानसून के 18 जून के आसपास गोरखपुर के रास्ते यूपी में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।