news-details

यूपी में 35 करोड़ पौधों का महाअभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधों के लक्ष्य के साथ वृहद वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गड्ढों की खुदाई और नर्सरियों से पौधों की उठान का कार्य तेज़ी से पूरा किया गया है।अभियान के तहत वन विभाग 15.50 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़ और पंचायती राज विभाग 1.22 करोड़ पौधे लगाएगा।बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि ‘बाल वन मिशन’ के माध्यम से छात्रों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाएगा। ईको क्लब, स्काउट्स एंड गाइड, एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राएं अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे। विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठकों को भी ‘हरित चौपाल’ के रूप में आयोजित कर जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी।