news-details

यूपी के शिक्षकों को मिलेगा 1 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से योजना की घोषणा के बाद बुधवार को कानपुर में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को कैशलेस उपचार योजना के कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे मर्चेंट चैंबर हॉल में किया गया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी और नीलिमा कटियार ने संयुक्त रूप से 10 बेसिक शिक्षा एवं 10 माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस उपचार कार्ड प्रदान किए।मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों को लाभ मिलेगा। योजना का लाभ शिक्षकों के साथ उनके परिवारों को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संचालित मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना की धनराशि भी जारी कर दी गई है, जिससे एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।कानपुर में इस योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के 5,936 शिक्षक, 1,968 शिक्षामित्र, 122 विशेष शिक्षक (दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने वाले) तथा 3,438 रसोइयों को कैशलेस उपचार एवं बीमा योजना का लाभ मिलेगा।योजना के संचालन के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ समझौता (एमओयू) किया गया है। इसके तहत लाभार्थियों को दुर्घटना बीमा सहित विभिन्न सुरक्षा कवरेज उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र और अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बीमा योजना के प्रमुख लाभ

  • स्थायी शिक्षक एवं कर्मचारी को 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, 1 करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर, 1 करोड़ रुपये का स्थायी दिव्यांगता बीमा तथा 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट बीमा मिलेगा। कर्मचारी के साथ दुर्घटना होने की स्थिति में बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता का प्रावधान है।
  • 10 हजार रुपये से अधिक वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों को 30 लाख से 80 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट बीमा मिलेगा। स्थायी दिव्यांगता पर 30 लाख रुपये तथा आंशिक दिव्यांगता पर 15 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। साथ ही परिवार को भी आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • 10 हजार रुपये से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।