news-details

यूपी को एआई हब बनाने की तैयारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश को तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को डाटा सेंटर क्लस्टर, “प्रोजेक्ट गंगा” और गेहूं प्रसंस्करण योजनाओं की समीक्षा करते हुए लखनऊ को “एआई सिटी” के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर क्लस्टर के जरिए राज्य को एआई, क्लाउड और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी है। वहीं “प्रोजेक्ट गंगा” के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने और युवाओं को डिजिटल उद्यमी बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने मंडियों के आधुनिकीकरण, खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था मजबूत करने और प्रदेश में गेहूं प्रसंस्करण बढ़ाने पर भी जोर दिया।