news-details

योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को किया जागरूक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो, कुशीनगर। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, कुशीनगर की ओर से कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान, रविंद्रनगर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रीक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह ने की।कार्यक्रम में महिलाओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य योजनाओं की पात्रता तथा आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई।जेण्डर स्पेशलिस्ट प्रीती सिंह ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 108 और 102 के बारे में जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।श्रीमती वंदना कुशवाहा ने बाल विवाह और दहेज प्रथा के सामाजिक दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए महिलाओं को जागरूक किया। असिस्टेंट अकाउंटेंट अमन मिश्रा ने योजनाओं एवं हेल्पलाइन से संबंधित पंपलेट वितरित किए और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।इस अवसर पर विभाकर मिश्रा, सितारा बानो, पवन कुमार, तमन्ना प्रवीन समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाएं मौजूद रहीं। समापन पर नलिन सिंह ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई।संकल्प: कुशीनगर ने ठाना है, जनपद को बाल विवाह मुक्त बनाना है।