news-details

योगी सरकार में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल : विश्वनाथ पाल

You can share this post!


विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटी बसपा

संजीव भारती 
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/रायबरेली। 
बहुजन समाज पार्टी पूरी ताकत के साथ 2027के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ प्रतिदिन जिलों का दौरा कर कार्यकर्ता बैठकें कर रहे हैं। जुलाई में कई सीटों पर प्रत्याशी/विधानसभा प्रभारी घोषित होने की तैयारी है। बाराबंकी और सुल्तानपुर में 11जुलाई को कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन प्रस्तावित है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने रायबरेली जिले की सदर विधानसभा में सेक्टर और बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में माहौल है। सपा और भाजपा के शासन को देख चुकी जनता परिवर्तन की तैयारी कर चुकी हैं। सर्व समाज के लोगों की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं।बहन मायावती जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन का जो काम सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करें। जब तक चुनाव नहीं होते किसी भी वर्कर को एक भी दिन आराम नहीं करना है। भाजपा सरकार समय से पहले भी चुनाव करा सकती है, इसलिए खेती,किसानी और घर-परिवार के कार्यों के साथ प्रतिदिन संगठन का काम करें। बूथों पर बैठकें करके सर्वसमाज का संगठन मजबूत करें।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में प्रदेश सरकार और भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि योगी राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। चढ़ावा मामले में एक भी दोषी बचना नहीं चाहिए, सरकार सबको जेल भेजने का काम करें,इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया और कहा कि सपा का पीडीए परिवार दल एलाइंस है। नफ़रत और झूठ फरेब की राजनीति सपा और भाजपा का स्वभाव है। उत्तर प्रदेश में कानून के राज के लिए सर्वसमाज बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर चुका है।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष विजय अम्बेडकर ने किया। मंडल प्रभारी अरविंद गौतम, रत्नेश चौधरी,हरमेज पासी, विधानसभा अध्यक्ष राकेश गौतम ,बसपा के अमेठी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमलआदि मौजूद रहे।