news-details

योग सप्ताह का शुभारंभ, चेतना पार्क में हुआ उद्घाटन कार्यक्रम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले सोमवार से योग सप्ताह की शुरुआत की गई। मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद और अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने चेतना पार्क में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह योग सप्ताह 15 जून से 21 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।इस दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। प्रतिभागियों को एक सप्ताह तक योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा और योग के महत्व के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गोंडा में भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग सप्ताह का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण देना है ताकि मुख्य कार्यक्रम में किसी प्रकार की समस्या न हो।अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने की अपील करते हुए कहा कि योग करने वाले लोग बीमारियों से दूर रहते हैं। उन्होंने “करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ लोगों को योग सप्ताह में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।