news-details

व्यापारियों के साथ पुलिस की गोष्ठी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने  पुलिस कार्यालय सभागार, गौरीगंज में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, सर्राफा एवं बर्तन व्यवसायियों, पेट्रोल पंप तथा गेस्ट हाउस संचालकों सहित अन्य व्यापारियों के साथ गोष्ठी की।बैठक में एएसपी ने "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सभी प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। विशेष रूप से सर्राफा व्यवसायियों से दुकानों के भीतर के साथ-साथ बाहर की ओर भी कैमरे लगाने को कहा गया, ताकि किसी भी आपराधिक घटना के खुलासे में पुलिस को सहायता मिल सके।गोष्ठी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था और सड़कों से अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दों पर भी व्यापारियों से सुझाव लिए गए। एएसपी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।उन्होंने व्यापारियों को सलाह दी कि बड़ी धनराशि का परिवहन करते समय स्थानीय पुलिस की सहायता अवश्य लें। बैठक के दौरान व्यापारियों ने भी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, जिन पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।