news-details

व्यापारी नेताओं की प्रेस वार्ता

You can share this post!

 

  

पारदर्शी विकास न्यूज़  सुल्तानपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष मो. खलीक खान के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर व्यापारियों की समस्याएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग और मल्टीनेशनल कंपनियों के कारण छोटे व्यापारी का कारोबार लगातार घट रहा है। साथ ही साप्ताहिक बंदी को लेकर सरकार की दोहरी नीति पर भी सवाल उठाए। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के साथ प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल, जिला अध्यक्ष खलीक खान,जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष निशांत सिंह,अजय सिंह उप जिलाध्यक्ष,नितिन अग्रवाल नगर अध्यक्ष और सिद्धांत गुप्ता युवा नगर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। लोकेश अग्रवाल ने कहा कि वो पूरे प्रदेश का दौरा कर व्यापारी की समस्याएं इकट्ठा कर रहे हैं। "हमारा दुर्भाग्य है कि सरकार ने मल्टीनेशनल कंपनी और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए रेड कार्पेट बिछाया है और हमें कानून में फंसाकर नष्ट करने का काम किया जा रहा है। साप्ताहिक बंदी के दिन हमारा बाजार बंद रहता है और मॉल खुला रहता है। ये दोहरा कानून है। उन्होंने प्रधानमंत्री के "एक देश एक कानून" के नारे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर साप्ताहिक बंदी है तो वो सभी दुकानों, मॉल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर समान रूप से लागू होनी चाहिए। व्यापारी किसी भी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं लेकिन सरकार भेदभाव न करे। "हम सरकार के सामने ज्ञापन,मांग पत्र और धरना प्रदर्शन के माध्यम से व्यापारी की समस्याएं पहुंचाएंगे और उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों की प्रमुख मांग है कि ऑनलाइन कंपनियों और लोकल व्यापारियों के लिए समान नियम बनाए जाएं। प्रेस वार्ता में संगठन को मजबूत करने और व्यापार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने का भी आह्वान किया गया।