news-details

विवाहिता की मौत में दहेज हत्या का केस, गिरफ्तारी की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।रायबरेली निवासी बृजमोहन सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी स्वाती सिंह उर्फ लक्ष्मी की शादी 2021 में नमाखेड़ा निवासी मयंक विक्रम सिंह से हुई थी। शादी के बाद पति और सास पर ढाई लाख रुपये और बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया।परिजनों के अनुसार 14 अप्रैल को सूचना मिली कि स्वाती ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचने पर शव कमरे में मिला और गले पर निशान दिखाई दिए। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।