news-details

वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारी तेज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।पुलिस आयुक्त ने कहा कि कार्यक्रम स्थल और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वाहनों की आवाजाही और पार्किंग की उचित व्यवस्था रहे, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो। कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्क रहने को कहा गया।इस दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा, डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी, एडीएम सिटी सौरभ सिंह, एसडीएम सदर अनुभव सिंह और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आपसी तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए गए।