
पारदर्शी विकास न्यूज़ मुसाफिरखाना/ अमेठी। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को धरौली से पलिया महावीरन धाम तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किए गए मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।विधायक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास में सड़कों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेहतर सड़क संपर्क से आवागमन सुगम होता है, जिससे कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा धर्मार्थ योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत धरौली से पलिया महावीरन धाम मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की कुल लंबाई 1.200 किलोमीटर है। इस परियोजना पर 170.06 लाख रुपये की लागत व्यय की गई है।कार्यक्रम में अशोक कनौजिया, पूर्व प्रधान अमर बहादुर यादव, राजेश सिंह, अनुराग सिंह, राजू शुक्ल, के.के. सिंह, टी.पी. सिंह, नवनीत शर्मा (एई), फूल सिंह यादव (जेई), ओपी यादव सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।धरौली से पलिया महावीरन धाम मार्ग के लोकार्पण के साथ क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा की सौगात मिली है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विधायक ने किया सड़क परियोजना का शिलान्यास
टिकरा -लालगंज सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन की ओर से 24..70करोड रु की धनराशि स्वीकृत की गई है।इस धनराशि से 9किमी लम्बाई में सड़क का चौड़ीकरण होगा। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सोमवार को परियोजना का शिलान्यास किया। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से कराया जाएगा।