news-details

विधायक ने किया परियोजनाओं का शिलान्यास

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में रविवार को विकास कार्यों को नई गति देते हुए स्थानीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने करोड़ों रुपये की लागत वाली सड़क एवं नाली निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कुल ₹1,02,44,000 की लागत से इन विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की आधारभूत संरचना में महत्वपूर्ण सुधार आने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. नीरज बोरा ने तीन अलग-अलग स्थानों पर निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। पहला कार्य जानकीपुरम गार्डन में श्रीमती सुमन मिश्रा के घर से श्री अज्जू के घर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का था, जिसकी लागत ₹22.77 लाख है। दूसरा कार्य राम जानकी मंदिर तिराहे से सहारा स्टेट गेट नंबर-02 तक सड़क एवं नाली निर्माण का रहा, जिसकी अनुमानित लागत ₹69.70 लाख है। तीसरा कार्य श्री प्रभाकर गुप्ता के घर के सामने सड़क व नाली निर्माण का है, जिसकी लागत ₹9.97 लाख निर्धारित की गई है।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और लखनऊ उत्तर क्षेत्र को मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से जलभराव की समस्या में राहत मिलेगी और स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।उन्होंने यह भी कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएंगे ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विकास कार्यों के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड में तेज़ और संतुलित विकास हो। जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में आज जिन सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया है, वे क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे। जलभराव और जर्जर सड़कों से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत यह सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। जनता की सुविधा और जीवन स्तर में सुधार ही हमारी प्राथमिकता है। हम निरंतर प्रयासरत हैं कि हर घर तक विकास पहुंचे और लखनऊ उत्तर एक आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित हो।-विधायक डॉ. नीरज बोरा