
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चौबेपुर विकासखंड सभागार में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले के समापन अवसर पर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छता, पेयजल, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। यह आयोजन प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर "12 साल बेमिसाल" अभियान के तहत किया गया।मेले में श्रम, खाद्य एवं रसद, पशुपालन, समाज कल्याण और बेसिक शिक्षा समेत कई विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।