
प्रभावित परिवारों को मिला आर्थिक सहयोग और सहायता किट
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली अंतर्गत सरायहीरमती -मोचवा गांव में आगजनी के शिकार हुए एक दर्जन दलित परिवारों को जनप्रतिनिधियों की ओर से मदद का क्रम जारी है। मंगलवार को विधायक महाराजी प्रजापति ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके आंसू पोंछे और सहायता प्रदान कीविधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेघर हुए परिवारों को आर्थिक सहायता और आवास प्रदान करने की मांग की है।विधायक ने पीड़ित परिवारों को राशन किट, आर्थिक सहायता और महिलाओं को साड़ियां प्रदान कीं और आगे भी हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। विधायक के साथ समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ रूदल यादव, युवा नेता अरुण प्रजापति , पिंटू यादव, ग्राम प्रधान दद्दन आदि मौजूद रहे।सरायहीरमती के अग्नि पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।एस डी एम आशीष सिंह ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है।आग शार्ट सर्किट से लगी थी। बिजली विभाग इसके लिए अभी तक कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
विधायक ने की इन परिवारों की मदद
- 1. रामसेवक कोरी
- 2. रामजस कोरी
- 3. रंजीत कोरी
- 4. संजीत कोरी
- 5. मेवालाल
- 6. शांति देवी पत्नी बाबूलाल कोरी
- 7. रामकिशोर कोरी
- 8. राजेश कोरी
- 9. फूलचंद्र कोरी
- 10. देवी दीन कोरी
- 11. वंशीलाल कोरी
- 12. रामदुलारे कोरी
- 13. उर्मिला पत्नी गुरुदयाल कोरी