news-details

विधायक के प्रयास से पीड़ितों को 12 लाख की मदद

You can share this post!

पारदर्शी  विकास न्यूज़  कानपुर। बिठूर विधानसभा क्षेत्र के छप्पर घाट और पत्थर घाट पर गंगा में डूबने से जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों को विधायक अभिजीत सिंह सांगा के नेतृत्व में आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विधायक के अनुरोध पर प्रत्येक मृतक के आश्रित को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई। इस तरह कुल 12 लाख रुपये पीड़ित परिवारों को दिए गए।सहायता पाने वालों में दिवंगत आयुष गौतम के आश्रित मुंशीलाल गौतम, दिवंगत आशिक की पत्नी रानी देवी और दिवंगत सतीश की पत्नी अनीता शामिल हैं। विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि यह आर्थिक सहायता अपनों को खोने के दुख की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन कठिन समय में पीड़ित परिवारों को कुछ संबल अवश्य प्रदान करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए पीड़ित परिवारों के साथ हरसंभव सहयोग और संवेदना के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।