news-details

वेतन-पीएफ में देरी पर सफाई कर्मियों का धरना

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ छितौनी, कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी में वेतन और पीएफ भुगतान में देरी से नाराज सफाई कर्मियों ने गुरुवार को कार्यालय के मुख्य गेट के सामने धरना दिया। महिला और पुरुष सफाई कर्मी सुबह करीब पांच बजे कार्यालय पहुंचे और लंबित भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। करीब नौ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद अधिकारियों की ओर से एक-दो दिन में वेतन भुगतान कराने का आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।सफाई कर्मियों का कहना था कि उन्हें समय से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा करीब चार महीने से पीएफ की रकम भी लंबित है। कर्मचारियों के मुताबिक नियमित रूप से काम करने के बावजूद भुगतान में देरी के कारण परिवार का खर्च चलाने, बच्चों की पढ़ाई और राशन की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है।धरने के कारण नगर पंचायत कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने के साथ पीएफ की रकम उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना था कि समय पर भुगतान नहीं मिलने से उन्हें जरूरी खर्चों के लिए उधार लेना पड़ रहा है।अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब नौ घंटे चला धरना समाप्त हुआ। कर्मचारियों ने समय से भुगतान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की बात कही।