news-details

वेतन बढ़ाने की मांग पर फैक्ट्री गेट जाम

You can share this post!


8 साल से नौकरी, फिर भी नहीं किया परमानेंट:कर्मचारी

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिल्हौर क्षेत्र स्थित चौबेपुर की थ्रेड इंडिया लिमिटेड (TIL) में सोमवार सुबह कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी फैक्ट्री के बाहर जुट गए, जिससे मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। कई कर्मचारियों ने बताया कि वर्षों से काम करने के बावजूद उन्हें न तो स्थायी किया गया और न ही वेतन में सुधार हुआ। एक कर्मचारी ने कहा कि 8 साल से नौकरी करने के बाद भी उन्हें सिर्फ 8,500 रुपये वेतन मिल रहा है। वहीं कई कर्मचारियों का कहना है कि 25-30 साल नौकरी करने के बाद भी उन्हें 10 से 12 हजार रुपये तक ही वेतन दिया जा रहा है।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक फैक्ट्री में काम नहीं होगा और किसी बाहरी कर्मचारी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर शोषण, अभद्रता और नौकरी से निकालने की धमकी देने के आरोप भी लगाए।सूचना पर दुर्गेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सड़क से जाम हटवाकर यातायात सामान्य कराया और कर्मचारियों व प्रबंधन के बीच वार्ता शुरू करवाई। पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

पिछले सप्ताह भी हुआ था प्रदर्शन
रअसल, पिछले सप्ताह भी चौबेपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोल्डी मसाले फैक्ट्री और नेरोलैक पेंट्स कंपनी में कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। हालांकि बाद में अधिकारियों से बातचीत के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए थे।नेरोलैक कंपनी की एक महिला अधिकारी ने उस दौरान कुछ लोगों पर कर्मचारियों को भड़काने का आरोप भी लगाया था।