
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन में “वोट पर डाका बंद करो, लोकतंत्र का सम्मान करो और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए गए। रैली का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर कोरी ने किया। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, रमाकांत कोरी, हाजी शेर अली सहित कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे