news-details

वोट बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की प्रेसवार्ता, मतदाता सूची की जांच की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / पडरौना, कुशीनगर।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान’ के तहत शुक्रवार को पडरौना स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया, जबकि जिलाध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा ‘राधे’ ने कुशीनगर की प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। 403 विधानसभा सीटों पर मतदाता सूची की जांच की मांगपत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अनिल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के मामलों से चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में 10 करोड़ से अधिक नागरिकों के मताधिकार पर संकट मंडरा रहा है। उनके मुताबिक, नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग से लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने पीलीभीत के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में कथित धांधली की जांच का हवाला देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मतदाता सूचियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों के मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गलत तरीके से हटाए गए मतदाताओं के नाम बहाल करने की मांग उठाई।जनसमस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष ने उठाई आवाजकांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा ‘राधे’ ने जिले की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि वर्ष 1994 से अब तक कमजोर वर्ग के लोगों को आवंटित भूमि पट्टों पर कब्जा नहीं मिल सका है। उन्होंने प्रशासन से पात्र लोगों को तत्काल कब्जा दिलाने की मांग की।उन्होंने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पिछले तीन वर्षों से बंद उड़ानों को दोबारा शुरू कराने, जिले से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन शुरू करने तथा बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू कराने की मांग भी की। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर साल क्षतिग्रस्त होने वाले बंधों के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।कई कांग्रेस नेता रहे मौजूदपत्रकार वार्ता के दौरान तारकेश्वर सिंह, जहिरूद्दीन, देशदीपक मिश्रा, अशोक सिंह, जफरूल्ला, वारिस अली, अविनाश गौड़, मोहन कुशवाहा, आर्यन बाबू, पलटन यादव, नागेंद्र सिंह और जेएन प्रसाद सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।