news-details

विश्वविद्यालय में होगा 'मां-बेटी सम्मेलन'

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के 41वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर 9 जुलाई को 'मां-बेटी सम्मेलन' आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में एनीमिया (खून की कमी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर संवाद स्थापित करना है। सम्मेलन से पहले 3 से 6 जुलाई तक विश्वविद्यालय परिसर में निशुल्क ब्लड टेस्ट कैंप लगाया जाएगा। कैंप का संचालन स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज और पालीवाल डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से किया जाएगा। जांच रिपोर्ट छात्राओं की माताओं तक भी पहुंचाई जाएगी।कार्यक्रम में वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रो. मीरा अग्निहोत्री एनीमिया के कारण, प्रभाव और बचाव पर जानकारी देंगी। सम्मेलन में छात्राएं अपनी माताओं के साथ शामिल होंगी।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कुलाधिपति एवं राज्यपाल Anandiben Patel के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन के बाद छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की माताओं को हॉस्टल का भ्रमण भी कराया जाएगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय ने 12 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी।