news-details

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जज ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी त्यागी ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बताया कि यह कार्यक्रम माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता से जुड़े प्रेरक संदेश भी दिए गए। लोगों से कहा गया कि "पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, पर्यावरण को स्वच्छ बनाओ", "पर्यावरण की रक्षा, मानवता की सुरक्षा" तथा "धरती की रक्षा है हमारी जिम्मेदारी, आओ मिलकर करें हरियाली की तैयारी" जैसे संकल्पों को अपने जीवन में उतारें।भुवन ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भविष्य के निर्माण में योगदान देंगे।कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट इफराक अहमद, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट आनंद प्रकाश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-3 ओमप्रकाश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजन कुमार गोंड़, न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जायसवाल, सिविल जज (जू.डि.)/एफटीसी बिजेंद्र स्वरूप सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।