
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर वाराणसी के लहरतारा बौलिया क्षेत्र में वैशाली राजस्थान स्वीट्स की चौथी शाखा का भव्य शुभारंभ हुआ। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इससे पहले प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता राजू सिंह ने 11 वैदिक ब्राह्मणों के सानिध्य में कन्या पूजन का आयोजन किया।उद्घाटन समारोह में धार्मिक परंपराओं और उत्साह का माहौल रहा। प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता राजू सिंह ने बताया कि नई शाखा में शुद्ध देसी घी से निर्मित मिठाइयां और नमकीन उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि काशी के लोगों से मिले प्रेम और आशीर्वाद ने उन्हें नई शाखा शुरू करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने मां भगवती से सभी के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर भंवर सिंह, मेघराज सिंह, राजू सिंह, प्रवीण सिंह, अशोक अरोड़ा, भेरू सिंह, अशोक सिंह और श्रवण सिंह सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। नवरात्र के पावन अवसर पर शुरू हुई इस नई शाखा से क्षेत्र के लोगों को मिठाइयों और नमकीन की उपलब्धता का एक और विकल्प मिलेगा।