news-details

वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास, महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पनवाड़ी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना पनवाड़ी बीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में गठित टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक सनय कुमार मय हमराह का0 उमेश कुमार द्वारा 1 नफर वारण्टी अभियुक्त प्रमोद कुमार खंगार पुत्र बैजनाथ, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम हैवतपुरा थाना पनवाड़ी जनपद महोबा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू मु0नं0 6812/2021 एवं मु0नं0 8987/2022, सरकार बनाम प्रमोद कुमार, मु0अ0सं0 238/2020 व मु0अ0सं0 137/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वारंट निर्गत था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम हैवतपुरा थाना पनवाड़ी जनपद महोबा से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।