news-details

विरोध ऐसा करो किसी की भावनाएं आहत न हो : मीडिया प्रभारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ,महोबा। भाजपा पनवाड़ी के मंडल मीडिया प्रभारी उपेन्द्र द्विवेदी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के उस वक्ततब्य की कटु आलोचना की, उन्होंने कहा कि बात या विरोध ऐसा करना चाहिए जिससे किसी की भावनाएं आहत न हो। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महोबा जनपद में आकर कई कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे। उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा है कि वर्तमान समय में कांग्रेस जनाधार खो चुकी है जिससे घबराए नेता अनाप-शनाप अनर्गल बाते करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस स्वतंत्रता आंदोलन की जन्म दायत्री रही बहुत पुरानी पार्टी है बाबजूद इसके खोते जनाधार से परेशान पार्टी के नेता उल्टा सीधा बोलकर बेमतलब का विवाद खड़ा करते हैं । वात या विरोध ऐसा करना चाहिए जिससे किसी की भावनाएं आहत न हो।