news-details

वाराणसी में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से कैंपस में मारपीट

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा देने पहुंची सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वैष्णवी के साथ कैंपस में मारपीट का मामला सामने आया है। परीक्षा खत्म होने के बाद जब छात्र-छात्राएं फेयरवेल के माहौल में थे, उसी दौरान वैष्णवी और दो अन्य छात्राओं के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि दो छात्राओं ने मिलकर वैष्णवी को घेर लिया, बाल पकड़कर गिराया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, जबकि कई छात्र वीडियो बनाते रहे।पीड़िता वैष्णवी का आरोप है कि पहले कहासुनी के दौरान एक टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ा और फिर उस पर हमला किया गया। उनका यह भी कहना है कि मारपीट के दौरान उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा गया और कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। घटना के बाद कैंपस में तनाव का माहौल बन गया। मामले में दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर जांच की संभावना जताई जा रही है।