news-details

वार्ड परिक्रमा: शहर के हर वार्ड की जमीनी हकीकत सामने लाएगी टीम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।नगर निकाय के वार्डों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वार्ड परिक्रमा मुहिम शुरू की गई है। इस अभियान के तहत शहर के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर लोगों से बातचीत की जाएगी और उनकी समस्याओं को करीब से समझा जाएगा।टीम शहर के 110 वार्डों का दौरा कर यह पता लगाएगी कि आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं किस स्तर पर मिल रही हैं। बिजली, पानी, सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था और नगर निगम से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर लोगों की राय ली जाएगी।इस दौरान उन इलाकों की भी पड़ताल होगी, जिन्हें शहर के बेहतर क्षेत्रों में गिना जाता है, साथ ही उन मोहल्लों तक भी पहुंचा जाएगा जहां रहने वाले लोग अक्सर समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर होते हैं।वार्ड परिक्रमा के माध्यम से कोशिश होगी कि वार्डों की असली तस्वीर सामने आए। लोगों की शिकायतें, सुझाव और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि जिम्मेदार विभागों तक जनता की आवाज पहुंच सके।अगर आपके वार्ड में भी कोई समस्या है या आप अपने क्षेत्र की स्थिति बताना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9452909661 पर मैसेज भेज सकते हैं।