news-details

वार्ड न12में सभासद के रिक्त पद पर उप चुनाव की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष  महेश सोनी  के नेतृत्व में जिले की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र से आए व्यापारियों ने जनसमस्याओं एवं व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में मुख्य रूप से बरसात से पूर्व जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई गई। व्यापारियों ने कहा कि नगर क्षेत्र में नालियों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण बदबू एवं जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन एवं व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई कराने की मांग की गई।वार्ड नंबर 12 के सभासद श्री कांता जायसवाल जी के लगभग छह माह पूर्व निधन के बाद अब तक उपचुनाव न कराए जाने पर भी चिंता व्यक्त की गई। व्यापारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के अभाव में वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है, इसलिए शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग की गई।बैठक में अमेठी से कालकन मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारियों ने बताया कि पुल निर्माण कार्य लगभग दो वर्षों से लंबित पड़ा है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। संबंधित विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की गई।जिलाध्यक्ष  महेश सोनी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इन सभी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर प्रभावी समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 12 में चुनाव कराए जाने को लेकर शासन को पत्र भी भेज दिया गया है तथा शीघ्र चुनाव कराने हेतु माननीय मंत्री श्री एके शर्मा जी से मुलाकात कर वार्डवासियों की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।इस अवसर पर वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, जिला महामंत्री राहुल लोहिया आदि मौजूद रहे।