news-details

वॉन्डर्स क्लब फाइनल में

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में वॉन्डर्स क्लब ने कानपुर इगलेट्स को 2 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पीएसी मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर इगलेट्स की टीम 32.1 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हसन रजा ने 48 और विशाल चौधरी ने 40 रन बनाए। वॉन्डर्स के लिए सूरज यादव ने 3, जबकि हिमेन्द्र यादव और यश यादव ने 2-2 विकेट लिए।151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉन्डर्स क्लब ने 34.3 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की जीत में नीलेश कौल ने शानदार 75 और अभय यादव ने 35 रन का योगदान दिया। कानपुर इगलेट्स की ओर से मोहम्मद रना ने 4 और अंश बजाज ने 3 विकेट झटके।इस जीत के साथ वॉन्डर्स क्लब ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।