news-details

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज,

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण ने आगामी “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिला सभागार में विभागों एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने की।बैठक को संबोधित करते हुए शिवराम सिंह ने बताया कि 17 जून को मंदाकिनी गेस्ट हाउस में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं, आमंत्रण अभियान, विभागवार जिम्मेदारियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति भी तय की गई।इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, के.पी. सिंह चौहान, डॉ. के.जी. गुप्ता, संजय बाजपेई, बी.एल. पांडेय, आनंद सिंह, प्रदीप गुप्ता, नीलम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।